महिला कांग्रेस का मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान

काशीपुर में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविदर कौर छीना ने किया चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:58 PM (IST)
महिला कांग्रेस का मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान
महिला कांग्रेस का मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान

जागरण संवाददाता, काशीपुर : उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविदर कौर छीना ने महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाना है । इस दौरान उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल कर विरोध जताते हुए नारेबाजी की।

शनिवार को तीर्थ द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में पहली बार पहुंची उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविदर कौर छीना का नगर महिला कांग्रेस नगर अध्यक् उमा वात्सल्य व पदाधिकारियों ने बुके व शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी परविदर कौर छीना ने महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमें वर्ष 2022 चुनाव के लिए बूथ तक कांग्रेस को मजबूत करना है और भारी मतों से कांग्रेस को विजय बनाना है। वहीं उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई अपने चरम पर है। साथ ही उन्होंने कहा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांग्रेस की योजनाओं को घर-घर, जन-जन तक पहुंचाए और कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाए।

उधर बैठक के बाद महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविदर कौर छीना व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने घोड़ा- तांगा पर बैठकर बढ़ते पेट्रोल व डीजल कीमतों का विरोध जताया। साथ ही नवचेतना भवन से महाराणा प्रताप चौक तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वही कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुक्ता सिंह, महिला नगर कांग्रेस कमेटी की संसद विमला गुड़िया, मणि माला सिंह,पीसीसी सचिव अलका पाल , इंदु मान ,कल्पना गुड़िया, पार्षद मनीष देवी, अजीता शर्मा, गीता चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी