बालश्रम निषेध दिवस पर किया जागरूक

रुद्रपुर में बाल श्रम निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बाल श्रम कराने वालों पर कार्रवाई की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:02 PM (IST)
बालश्रम निषेध दिवस पर किया जागरूक
बालश्रम निषेध दिवस पर किया जागरूक

जासं, रुद्रपुर : बाल श्रम निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बाल श्रम कराने वालों पर कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन टीम के तत्वावधान में शनिवार को रम्पुरा में बालश्रम निषेध दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा पा्रधिकरण से पैरालीगल वालंटियर खष्टी रावत, शालिनी गुप्ता, पिकी तिवारी ने किया। इसी के साथ चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक सायरा बानो ने कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने एवं मास्क का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों व बच्चों से काम कराना बालश्रम है। उन्होंने बालश्रम कराने वालों के बारे में चाइल्ड लाइन पर सूचना देने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालीगल वालंटियर ने कानूनी जानकारी दी। इस मौके पर नंदिनी वर्मा, अंशुल कपूर सहित अन्य मौजूद थे।

इधर भाजपा ओबीसी मोर्चा की सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में शनिवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रूपकिशोर कश्यप, जिला महामंत्री हरीश वर्मा व भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता की संस्तुति के बाद सर्वसम्मति से ब्रजेश यादव को मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र चौधरी व मिटू सैनी को उपाध्यक्ष, मोहन राठौर व सोनू श्रीवास्तव को महामंत्री, महिपाल राणा, तेजपाल सिंह, गौरव सिंह राठौर व समय सिंह को मंत्री, हर्षित वर्मा को कोषाध्यक्ष, राजकुमार सैनी को मीडिया प्रभारी, प्रेमप्रकाश मौर्य, ध्रुव वर्मा, योगेश राठौर व उमेश चंद्रा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। दीपक श्रीवास्तव, करन यादव, पिटू यादव, देशराज चंद्रा, सन्नी प्रजापति, विकास प्रजापति, विकास प्रजापति, अमित प्रजापति, अरुण कुमार, आकाश यादव व अभिषेक चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी