सोमवार सुबह पांच बजे तक यूएसनगर में लाकडाउन

रुद्रपुर में नाइट क‌र्फ्यू का समय अब बढ़ा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:14 AM (IST)
सोमवार सुबह पांच बजे तक यूएसनगर में लाकडाउन
सोमवार सुबह पांच बजे तक यूएसनगर में लाकडाउन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : नाइट क‌र्फ्यू का समय अब बढ़ा दिया गया है। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट क‌र्फ्यू रहेगा। इसके अलावा रविवार को पूर्ण रूप से लाकडाउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में शनिवार रात से सोमवार सुबह तक 32 घंटे का जिले में लाकडाउन रहेगा।

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए शासन ने शुक्रवार रात 10:30 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट क‌र्फ्यू घोषित कर दिया था। इसके तहत केवल कुछ आपातकालीन सेवा को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। नाइट क‌र्फ्यू लगते ही सड़कों पर पुलिस और पीएसी मुस्तैद हो गई थी, लेकिन रविवार को नाइट क‌र्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया। नाइट क‌र्फ्यू अब रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि इस बीच शासन ने रविवार को एक दिन का पूर्ण लाकडाउन का आदेश भी जारी किया। जिससे रविवार को ऊधम सिंह नगर में कुछ आवश्यकीय सेवाओं को छोड़कर आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। शनिवार रात 9 बजे से घोषित नाइट क‌र्फ्यू और रविवार को घोषित लाकडाउन के बाद अब सोमवार सुबह पांच बजे तक यूएस नगर पूरी तरह से 32 घंटे का लाकडाउन रहेगा।

..........

कुंभ से लौटे पुलिस कर्मी आइसोलेट

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों की जांच की जा रही है। हरिद्वार कुंभ मेले से लौट रहे पुलिस कर्मियों की भी कोरोना जांच की जा रही है। इसके लिए जिले के अलग अलग थानों से कुंभ डयूटी कर लौटे 100 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में आइसोलेट किया गया है, जिनकी कोरोना जांच भी की जा रही है। रिपोर्ट नेगेटिव मिलने के बाद ही उन्हें डयूटी के लिए रवाना किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी