रामलीला से मिलती है जीवन को सीख : अरविंद

गदरपुर में पुरातन शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लीला मंचन का शुभारंभ पंडित कृष्णा तिवारी ने पूजा-अर्चना के साथ किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:14 PM (IST)
रामलीला से मिलती है जीवन को सीख : अरविंद
रामलीला से मिलती है जीवन को सीख : अरविंद

संवाद सूत्र, गदरपुर : पुरातन शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लीला मंचन का शुभारंभ पंडित कृष्णा तिवारी ने पूजा-अर्चना के साथ किया।

मंगलवार की रात पुरातन शिव मंदिर रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जय किशन अरोरा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। कैबिनेट मंत्री पांडेय ने कहा कि इस तरह की लीला मंचन से लोगों को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है। सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयकिशन अरोरा ने कहा कि कोविड-19 के चलते प्रशासन ने 200 श्रद्धालुओं को रामलीला मंचन देखने की अनुमति दी है। कमेटी ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। रामलीला मंचन शाम छह बजे से प्रारंभ होकर रात 10 बजे तक चलेगा। मंच संचालन विकास तनेजा ने किया। इस मौके पर अमरीक बटला, अंकुश अनेजा, केवल अरोरा, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष फुटेला, जसपाल डोगरा, रिकू भुसरी, दीपक बेहड, राकेश कुमार, जगदीश गुप्ता, विनोद सुखीजा, राजेश गुंबर, मनोज कुमार, रोहित सुदामा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी