एएनएम सेंटर में बनेगा कोविड-19 सेंटर

गदरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:43 PM (IST)
एएनएम सेंटर में बनेगा कोविड-19 सेंटर
एएनएम सेंटर में बनेगा कोविड-19 सेंटर

जागरण टीम, गदरपुर/रुद्रपुर : कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को एएनएम सेंटर को कोविड सेंटर बनाने के आदेश दिए।

कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने बैठक में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएचसी में एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है, जो गंभीर मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य उपचार की सुविधा प्रदान करेगी। विधायक निधि से धन की कमी को पूरा किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीएस पंचपाल ने बताया कि एएनएम सेंटर बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए ऑक्सीजन, कंसंट्रेटर, पर्याप्त स्टाफ और चिकित्सकों की व्यवस्था भी कराई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएमओ डा. डीएस पंचपाल, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा संजीव सरना, तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद थे। पंतनगर एसओ ने वृद्ध को पहुंचाई ऑक्सीजन

जासं, रुद्रपुर : ओमेक्स निवासी वृद्ध का ऑक्सीजन लेबल कम हो गया। इससे परेशान उनकी पत्नी ने एसओ पंतनगर को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पंतनगर थाना पुलिस तत्काल ऑक्सीजन सिलिडर लेकर पहुंची और राहत पहुंचाई।

कोरोना संक्रमण के चलते लोगों का ऑक्सीजन लेबल भी कम हो रहा है, जिसके चलते ऑक्सीजन की कालाबाजारी भी खूब हो रही है। जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलिडर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में पुलिस के साथ ही समाजसेवी आगे आए हैं जो जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलिडर की व्यवस्था कर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। शनिवार रात ओमेक्स कालोनी निवासी एक वृद्ध महिला ने एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी को कॉल किया। बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है। उसके पति का आक्सीजन लेबल कम हो गया है। इसका पता चलते ही एसओ मदन मोहन जोशी ने जैसे तैसे ऑक्सीजन सिलिडर की व्यवस्था की और देर रात पीड़ित वृद्धा के घर पहुंचे। जहां ऑक्सीजन सिलिडर मिलने के बाद वृद्ध की हालत में सुधार आया।

chat bot
आपका साथी