रात आठ बजे बंद होगा किच्छा बाजार

किच्छा का बाजार रात आठ बजे बंद हो जाएगा। बाजार में आवश्यक सेवाओं को लेकर ही छूट दी जा सकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:07 AM (IST)
रात आठ बजे बंद होगा किच्छा बाजार
रात आठ बजे बंद होगा किच्छा बाजार

जागरण संवाददाता, किच्छा : किच्छा का बाजार रात आठ बजे बंद हो जाएगा। बाजार में आवश्यक सेवाओं को ही रात आठ बजे के बाद खुले रखने पर सहमति बन गई। इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली की पहल पर नगर पालिका में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद नगर को सुरक्षित रखने के लिए कड़े निर्णय पर सहमति बन गई। इस दौरान नगर के तीनों व्यापार मंडल के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। नगर के आवश्यक सेवाओं में मेडिकल, हास्पिटल व डेयरी के अतिरिक्त समस्त प्रतिष्ठान आठ बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद दुकान खुली पाई जाने पर कार्रवाई पर सहमति बनी। साप्ताहिक बाजार के दिन व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा, प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोयल, महामंत्री गौरव अरोरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप पुजारा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष जगरुप सिंह गोल्डी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद ठुकराल, महामंत्री मनमोहन सक्सेना, डा. अमित श्रीवास्त्व, एकता खड़का आदि मौजूद थे। साप्ताहिक बंदी के दिन होगा सैनिटाइज

किच्छा : साप्ताहिक बंदी के मंगलवार के दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाजार पूर्ण रुप से बंद रहेगा। बंदी के दिन पूरे शहर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही शनिवार से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चला लोगों को जागरुक किया जाएगा। नौ बजे बंद हो बाजार

किच्छा : बैठक में लिए निर्णय के बाद देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों से बात कर समयसीमा एक घंटा बढ़ाने की मांग की है। अध्यक्ष प्रमोद ठुकराल ने बाजार रात नौ बजे बंद करवाया जाए।

chat bot
आपका साथी