शरद पूर्णिमा पर बांटी खीर

शरद पूर्णिमा पर सैकड़ों लोगों ने खीर का सेवन किया।इस दिन खीर खाने से लोगों को दमा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:30 PM (IST)
शरद पूर्णिमा पर बांटी खीर
शरद पूर्णिमा पर बांटी खीर

गदरपुर : शरद पूर्णिमा पर सैकड़ों लोगों ने खीर का सेवन किया।इस दिन खीर खाने से लोगों को दमा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

शनिवार को समाजसेवी एवं भाजपा नेता रविद्र बजाज के नेतृत्व में गुड्डी धर्मशाला में सुबह चार 400 लोगों को खीर वितरित किया। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा का सौंदर्य और आभा एकदम अलग देखने को मिलती है। शास्त्रों में शरद पूर्णिमा के बारे में कहा गया है कि रात को चन्द्रमा की खूबसूरती को देखने के लिए देवतागण स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं। भाजपा नेता बजाज ने बताया कि इस खीर के खाने से सांस एवं दमे के रोगियों को काफी फायदा मिलता है। इस मौके पर विनोद दूसरी राकेश गुंबर पंडित राजन शर्मा संतोष गुप्ता धर्मपाल फुटेला महेंद्र सुखीजा कश्मीर लाल बजाज दीप चंद कंबोज परविदर बत्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी