विवि श्रमिक कल्याण संघ के 19वीं बार अध्यक्ष बने जर्नादन

पंतनगर में गोविद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की सबसे बड़ी यूनियन विवि श्रमिक कल्याण संघ पंतनगर का चुनाव शनिवार को झा कालोनी में यूनियन कार्यालय पर चुनाव अधिकारी कर्मचारी संगठन अध्यक्ष संतोष कुमार की देखरेख में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM (IST)
विवि श्रमिक कल्याण संघ के 19वीं बार अध्यक्ष बने जर्नादन
विवि श्रमिक कल्याण संघ के 19वीं बार अध्यक्ष बने जर्नादन

जासं, पंतनगर : गोविद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की सबसे बड़ी यूनियन विवि श्रमिक कल्याण संघ पंतनगर का चुनाव शनिवार को झा कालोनी में यूनियन कार्यालय पर चुनाव अधिकारी कर्मचारी संगठन अध्यक्ष संतोष कुमार की देखरेख में हुआ। सर्वसम्मति से जर्नादन सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इस प्रकार वह 19 साल से अध्यक्ष पद पर चुने जा रहे हैं। महामंत्री डा. महेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जोगिदर व रविद्र चौबे, संयुक्त मंत्री श्याम सुंदर मिश्रा व केएस जीना, कार्यालय मंत्री हाकिम, कोषाध्यक्ष शिवानंद पांडे, प्रचार मंत्री महेश कुमार बनाए गए। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए, जिसमें सतीश पाल सिंह, मोहनलाल, बलेसर, मुलाउद्दीन, संजय चौहान, सुरेश यादव मार्कंडेय, विनोद कुमार सिंह, संजय कुशवाहा, उमेश कुमार बनाए गए। नवनियुक्त यूनियन अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि मजदूर वर्ग की समस्याओं को निस्तारण करने के लिए यूनियन प्रतिबद्ध है। श्रमिकों के हितों व उन्हें न्याय दिलाने का अपने प्रयास किया जाएगा। साथ ही संगठन को और मजबूत किया जाएगा। जयप्रकाश पेयजल तकनीकी संघ अध्यक्ष, राकेश सचिव बने

जासं, किच्छा : पेयजल तकनीकी-फील्ड कर्मचारी संगठन उत्तराखंड जल संस्थान रुद्रपुर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें जयप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष व राकेश सिंह को सचिव, ओमप्रकाश को कोषाध्यक्ष चुना गया।

मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह कार्की की देखरेख में शाखा कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें अनिल कुमार को उपाध्यक्ष, दीपक चंद्र पांडेय को कार्यालय सचिव, अनिल को संगठन मंत्री, रामनिवास को प्रचार मंत्री, गौरव विश्वास, संतोष शर्मा, दीन दयाल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य व दुर्वेश कुमार को संरक्षक चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जय प्रकाश शर्मा ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी