श्रीराम कथा का शुभारंभ

पुराना आवास विकास स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा के पहले दिन व्यासपीठ का पूजन सुधीर कुमार अग्रवाल इन्द्रदेव अग्रवाल और व्यापारी दिनेश कुमार ने किया। सुबह 10 बजे कथास्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें 51 सुहागिन महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर आवास विकास शुभ विहार एलआइसी चौक पर भ्रमण करने के पश्चात पुन कथास्थल पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:35 PM (IST)
श्रीराम कथा का शुभारंभ
श्रीराम कथा का शुभारंभ

जासं, काशीपुर : पुराना आवास विकास स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा के पहले दिन व्यासपीठ का पूजन सुधीर कुमार अग्रवाल, इन्द्रदेव अग्रवाल और व्यापारी दिनेश कुमार ने किया। सुबह 10 बजे कथास्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें 51 सुहागिन महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर आवास विकास, शुभ विहार, एलआइसी चौक पर भ्रमण करने के पश्चात पुन: कथास्थल पहुंची। जिसके बाद व्यास पं. बृजेश पाठक महाराज ने कथा का शुभारंभ किया। जिसका समापन 9 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर शंभूनाथ अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, क्षितिज अग्रवाल, मेयर उषा चौधरी, डा. महेश अग्निहोत्री, सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर ब्राह्मण उत्थान ने खुशी जताई

जागरण संवाददाता, काशीपुर: देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने खुशी जताते हुए मिष्ठान्न वितरित किया।

महासभा ने महाराणा प्रताप चौक पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में देवस्थानम बोर्ड को मुख्यमंत्री द्वारा भंग करने की खुशी में हर्ष और धन्यवाद सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने की और मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी रहे। प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी, महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं संरक्षक डा. गिरीश तिवारी, महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट जिला कोर कमेटी सदस्य पंडित मनोज डोबरियाल, सोशल मीडिया प्रभारी पंडित पंकज पंत आदि ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का आभार जताया। आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री परशुराम जयंती का अवकाश भी घोषित करेंगे। साथ ही कहा कि मंदिर के पुजारियों को मासिक मानदेय दिया जाना चाहिए। इस मौके पर पंडित मोहन चंद्र पपनै, प्रीति शर्मा, भास्कर त्यागी, जगदीश चंद्र बोड़ाई, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी