यूएसनगर में 376 लोगों ने कोरोना को दी मात और संक्रमण के 1088 नए मामले

रुद्रपुर में कोरोना जैसे-जैसे अपना पैर फैला रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तादात भी बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:04 AM (IST)
यूएसनगर में 376 लोगों ने कोरोना को दी मात और संक्रमण के 1088 नए मामले
यूएसनगर में 376 लोगों ने कोरोना को दी मात और संक्रमण के 1088 नए मामले

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कोरोना जैसे-जैसे अपना पैर फैला रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में 376 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर घर आ गए। इसमें 314 होम आइसोलेट और 61 मरीज कोविड सेंटर से स्वस्थ हुए हैं। 18 लोगों की मौत भी हो गई। जबकि 1088 नए मामले सामने आए हैं जिन्हें आइसोलेट किया गया है। लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर सरकारी गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ऊधमसिंह नगर में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए टेस्टिग में तेजी आई है। शुक्रवार को जिले से 2769 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए थे, इसमें 1088 लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं, जिसमें 645 आरटीपीसीआर का और 51 टूनेट और 392 मामले एंटीजन टेस्ट से मिले हैं। होम आइसोलेशन में 3774 लोग एवं कोविड अस्पताल में 896 लोगों का इलाज चल रहा है। 18 लोगों की मौत हुई है। इसमें सात सरकारी अस्पताल में व 11 लोगों की मौत निजी अस्पतालों में हुई। शनिवार को 2948 सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। अब तक 7622 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं वैक्सीनेशन भी चालू है। 3999 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज दी गई। इसमें 1466 को प्रथम एवं 2533 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में कुल दो लाख, 30 हजार 409 लोगों ने वैक्सीन लगवा लिया है। शेष के लिए कार्रवाई जारी है। लेाग अब अफवाहों में न पड़कर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता का परिचय दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी