मैदान में हुए प्रसव मामले में महिला आयोग उपाध्यक्ष पहुंचीं सीएचसी

किच्छा में इंदिरा गांधी खेल मैदान में हुए प्रसव मामले में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो ने सीएचसी पहुंचकर चिकितसाधीक्षक डा. एससी त्रिपाठी से जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:47 PM (IST)
मैदान में हुए प्रसव मामले में महिला आयोग उपाध्यक्ष पहुंचीं सीएचसी
मैदान में हुए प्रसव मामले में महिला आयोग उपाध्यक्ष पहुंचीं सीएचसी

जागरण संवाददाता, किच्छा : इंदिरा गांधी खेल मैदान में हुए प्रसव मामले में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो ने सीएचसी पहुंच चिकित्साधीक्षक डा. एमसी त्रिपाठी से जानकारी ली। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुनरावृति पर रोक के लिए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बीते दिनों आयी आपदा के कारण रुद्रपुर मंडी में बनी झोपड़ी बह जाने से बेघर हुई राजवती अपने पति सर्वेश निवासी ग्राम दोषपुर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के साथ किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में अस्थाई निवास बनाकर रह रही थी। बुधवार को उसको प्रसव पीड़ा होने पर उसका पति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा जहां महिला कर्मियों ने महिला चिकित्सक के न होने का हवाला देकर उसे भर्ती नहीं किया। इसके बाद वह खेल मैदान लौट आयी, जहां खुले मैदान में उसका प्रसव हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक राजेश शुक्ला ने राजवती को सीएचसी में भर्ती करवाया था। लापरवाही पर सीएमएस डा. एचसी त्रिपाठी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच बैठा दी। शनिवार दोपहर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सायरा बानो ने किच्छा पहुंच कर मामले की जानकारी ली। सीएमएस डा. त्रिपाठी ने बताया कि जांच कमेटी जल्द रिपोर्ट दे देगी, उसके आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष सायरा बानो ने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से दवाई की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस डा. त्रिपाठी को अस्पताल में सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषी बक्शे नहीं जाएंगे। जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं।

chat bot
आपका साथी