गांधी पार्क के सामने धामी तो नगर निगम में सफाई कर्मी दहाड़े

रुद्रपुर में बीते पांच दिनों से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के गांधी पार्क के सामने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM (IST)
गांधी पार्क के सामने धामी तो नगर निगम में सफाई कर्मी दहाड़े
गांधी पार्क के सामने धामी तो नगर निगम में सफाई कर्मी दहाड़े

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : बीते पांच दिनों से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के गांधी पार्क के सामने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष मुकेश राजौरिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी ठेका प्रथा से परेशान हैं। न्यूनतम मजदूरी भी उनके पास नहीं आ रही। चार सालों में सरकार ने ठगने का काम किया है। नगर अध्यक्ष का कहना था कि मुख्यमंत्री पहली बार शहर आये हैं इसलिए विरोध करने का निर्णय बदला, लेकिन सफाई कर्मचारियों की हितों से समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री की तरफ से सफाई कर्मचारियों को मिलने का समय पंतनगर में दिया गया है।

इधर दिनेशपुर में संघ स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष भजनलाल के नेतृत्व में नगर के सभी स्वच्छता समिति व आउट सोर्सिग सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार के साथ नगर पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष भजनलाल, धनीराम, रवि कुमार चौहान, क्लेडियस, विशन कुमार, कल्लन, मोतीलाल, जगदीश, बबीता मौजूद रहे।

..........

पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों के आंदोलन को दिया समर्थन

संस, बाजपुर : विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने पांचवें दिन भी नगरपालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने भी सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर शाखाध्यक्ष सुरेश कुमार व महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा है कि सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर 15 मार्च से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में रहकर काम करते हैं और वर्षो से नियमित होने की बाट जोह रहे हैं। उनकी मांग जायज है। इस मौके पर रग्घु, सुंदर, राजेश, उमेश, कृष्णावतार, मनोज, सुभाष, मुकेश, विशेष, राजीव, संजय मौजूद थे।

........

काशीपुर में निकाली आक्रोश रैली

जासं, काशीपुर : शुक्रवार को संघ शाखा काशीपुर के अध्यक्ष सुमित सौदा के नेतृत्व में काशीपुर के स्थायी, मोहल्ला स्वच्छता समिति व आउट सोíसंग सफाई कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार के साथ शहर प्रमुख मार्गो पर आक्रोश रैली निकाली। नगर निगम परिसर स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव जितेंद्र देवान्तक, शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा, महामंत्री राजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बादल खत्री, उपाध्यक्ष मदन लाल, सुरेश वरदान, इंद्रमोहन तन्हा, वीरेंद्र मुल्तानी, कोषाध्यक्ष सुभाष पहलवान अंशु सौदा, अनिल सौदा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी