बाजपुर में शिष्यों ने किया गुरुजनों का सम्मान

बाजपुर में गुरु पूर्णिमा पर अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में शिष्यों ने गुरुजनों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:10 PM (IST)
बाजपुर में शिष्यों ने किया गुरुजनों का सम्मान
बाजपुर में शिष्यों ने किया गुरुजनों का सम्मान

जागरण टीम, बाजपुर : गुरु पूर्णिमा पर अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में शिष्यों ने गुरुजनों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वक्ताओं ने गुरु-शिष्य रिश्ते पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु के ज्ञान के बगैर शिष्य अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। गुरु कृपा से ही लक्ष्य प्राप्ति संभव है।

अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के कार्यालय में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज राणा, योगेश पाठक, सूरज शर्मा, इकबाल, जरनैल सिंह, हीरा शर्मा, अभिलाष शर्मा आदि थे। वहीं, विश्व हिदू परिषद ने मठ-मंदिरों के महंत व पुजारियों को भगवा पटका एवं फूल-मालाएं पहनाई। इस मौके पर विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, तेजप्रकाश शर्मा, राजेंद्र कुमार, जीतू तोमर, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे। इसके अलावा श्रीबालाली घाटा बांकेनगर में आयोजित हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहूतियां डालकर कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस दौरान सभासद महेश कुमार, पं. उमेश शर्मा, कुलदीप सैनी, प्रमोद गुप्ता, हरी सिंह यादव, रवि सरना आदि मौजूद थे। खिलाड़ियों की सफलता को यज्ञ में आहुति

जासं, काशीपुर: गायत्री चेतना केंद्र रामपुरम ने गुरु पूíणमा पर नवनिíमत यज्ञशाला में गायत्री यज्ञ किया। केंद्र के संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि यज्ञ के साथ-साथ दीक्षा एवं संस्कार संपन्न हुए। ओलंपिक खेलों में अपने देश के खिलाड़ियों की सफलता के लिए भी आहुति भी दी गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर चेतना केंद्र अध्यक्ष हरेंद्र खाती, केपी सिंह, एएन मिश्रा, अरुण कुमार शर्मा, अखिलेश रस्तोगी, वेद प्रकाश कश्यप, राजीव झा, पुष्पा झा आदि थे।

chat bot
आपका साथी