सीमांत में नहीं रुक रहा अवैध खनन का खेल

सीमांत में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 12:12 AM (IST)
सीमांत में नहीं रुक रहा अवैध खनन का खेल
सीमांत में नहीं रुक रहा अवैध खनन का खेल

संवाद सहयोगी, खटीमा : सीमांत में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया दिन-रात धड़ल्ले से अवैध खनन के कारोबार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच पुलिस ने छापामारी कर कुटरा गांव से अवैध मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है।

सीमांत में पुलिस एवं प्रशासन की छापामारी के बाद भी अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कृषि भूमि पर जेसीबी मशीनों से रातों-रात खेतों का खुदान किया जा रहा है। आये दिन अवैध खनन में लगे वाहनों को पकड़ा जा रहा है। लेकिन खनन करने वाले बेखौफ होकर जेसीबी व ट्रालियों से मिट्टी निकाल रहे हैं। शनिवार को उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कुटरा गांव में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी से लदी हुई आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ मौके से भाग निकला। इस पर ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर कोतवाली खड़ा कर दिया गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेज दी गई है। एसएसआइ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि अवैध खनन करते हुए कोई भी व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं शांतिपुरी में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से उप खनिज का परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को डौली रेंज लालकुआं के गस्ती दल ने शांतिपुरी क्षेत्र में ट्रैक्टर संख्या यूके 06 एक्स 5315 को रोका तो मौका पाकर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। ट्रैक्टर में रायल्टी संबंधित कोई भी कागज नहीं मिला। ट्राली में लगभग 40 क्विटल रेता लदा था। वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज अनिल जोशी ने बताया कि अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है।

chat bot
आपका साथी