अवैध निर्माण किया ध्वस्त

खटीमा में ाटीमा रेंज की आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को वन कर्मियों ने पुलिस की मदद से ध्वस्त कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:02 PM (IST)
अवैध निर्माण किया ध्वस्त
अवैध निर्माण किया ध्वस्त

संवाद सहयोगी, खटीमा : खटीमा रेंज की आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को वन कर्मियों ने पुलिस की मदद से ध्वस्त कर दिया। साथ ही पुनरावृति किए जाने पर मुकदमें दर्ज की चेतावनी दी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विभाग की कार्रवाई का विरोध भी किया।

बता दें कि खटीमा रेंज के जंगल में चकरपुर शिव मंदिर के सामने पुलिस चौकी के पीछे अतिक्रमणकारियों ने वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। अभी तक अतिक्रमणकारी कच्चे झाले डालकर बैठे हुए थे। अब उन्होंने आरिक्षत वन भूमि पर पक्के मकान बनाने शुरु कर दिए है। इतना ही नहीं अतिक्रमणकारी धीरे-धीरे राजमार्ग की ओर बढ़ने लगे है। इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी नितिश मणि त्रिपाठी को लगी। इस पर उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल को वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में गुरुवार को बड़ी संख्या में वन कर्मी पुलिस के साथ चकरपुर शिव मंदिर के सामने आरक्षित वन भूमि पर पहुंचे। जहां उन्होंने अतिक्रमणकारियों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कर्मियों की अतिक्रमणकारियों से तीखी नोंक-झोंक भी हुई। टीम में वन दारोगा धन सिंह अधिकारी, गिरीश चंद्र भट्ट, प्रवेश सिंह राणा, महीम गिरी, पूजा, विवेक कुमार, जीत प्रकाश, अशोक कुमार गौतम, प्रहलाद सिंह, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी