आपके बस की बात नहीं तो क्यों कर रहीं वार्ता

रुद्रपुर में ठेका प्रथा खत्म करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 07:40 PM (IST)
आपके बस की बात नहीं तो क्यों कर रहीं वार्ता
आपके बस की बात नहीं तो क्यों कर रहीं वार्ता

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ठेका प्रथा खत्म करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। नगर आयुक्त रिकू बिष्ट के साथ हुई वार्ता विफल रही।

मंगलवार को नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट उन्हें मनाने पहुंचीं। सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष मुकेश राजौरिया की अगुवाई में सफाई कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से वार्ता की। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि मेरे बस की बात नहीं कि सफाई कर्मचारियों की मांगे मानी जाएं। इस पर पदाधिकारियोंने कहा कि जब आपके बस की बात नहीं तो आप वार्ता क्यों कर रहीं हैं। शासन स्तर पर किसी वरिष्ठ अधिकारी से वार्ता कराएं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुकेश राजौरिया, सुनील रौतगी लक्ष्मण चौहान, महामंत्री सुरेश मुल्तानी, सुनील, संदीप आजाद, सूरज आजाद, नीरज कुमार, राजीव खैरालिया, अनिल गोविदा शामिल थे।

----

शहर में लग गए कूड़े के ढेर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शहर के सभी 40 वार्डों में कूड़े का उठान न होने से सब्जी मंडी से लेकर गांधी पार्क के पास कूड़े ढेर लग गए। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोग नगर निगम में फोन मिलाते रहे। वहां से हड़ताल को लेकर सूचना मिलने पर लोग मायूस नजर आए।

.........

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का किया एलान

संस, बाजपुर : अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही चेताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में शाखाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री मुकेश कुमार, राकेश कुमार, अनिल, वीरेंद्र कुमार, संजीव, राजेश, संजय कुमार, विनोद कुमार, उमेश कुमार, रग्घु, मुनीष कुमार, सुरेश प्रथम शामिल थे।

chat bot
आपका साथी