स्वस्थ शरीर में होता स्वस्थ मस्तिष्क का विकास

खटीमा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह योग शिविर आयोजित कर विश्व का निरोग बनाने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:46 PM (IST)
स्वस्थ शरीर में होता स्वस्थ मस्तिष्क का विकास
स्वस्थ शरीर में होता स्वस्थ मस्तिष्क का विकास

संवाद सहयोगी, खटीमा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह योग शिविर आयोजित कर विश्व को निरोग बनाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा लोगों को रोगों के निदान के आसन भी बताए गए।

नोजगे पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल की प्रबंध निदेशक सुरेंद्र कौर व प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने किया। उन्होंने कहा योग ने पूरे विश्व में स्वास्थ्य के प्रति क्रांति ला दी है। अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, गढ़ासन, वृक्षासन, दंड आसन, भद्रासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास किया गया। डायनेस्टी गुरुकुल मॉडर्न एकेडमी में प्रबंध निदेशक धीरेंद्र भट्ट एवं प्रधानाचार्य अंजू भट्ट ने कहा कि योग के माध्यम से निरोग रहने के साथ ही मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ्य रहा जा सकता है। कोतवाली में योग शिविर में पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।

नेपाल सीमा पर मेलाघाट में सी कंपनी के कंमाडर पंकज सेठी एवं डी कंपनी नारायणनगर में कंपनी कंमाडर आनंद भंडारी के निर्देशन में एसएसबी जवानों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। थारु राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडटो ने घरों पर रहकर एनसीसी अधिकारी नरेंद्र रौतेला के निर्देशन में ऑनलाइन योगाभ्यास किया।

मुडेली स्थित तारा बाल संस्था सेवाश्रम में करीब सौ से अधिक बच्चों ने संस्था के संचालक योगगुरु बाबा विमलेश के नेतृत्व में योग किया। इधर ईस्टर इडस्ट्रीज में योग दिवस पर संस्थान ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बाबा विमलेश ने कारखाने के सभी कर्मियों योगाभ्यास कराया। योग करने में एचआर हेड अजय मेहता आदि शामिल रहे। उन्होंने सभी का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी