व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के टीम के साथ शनिवार को बाजपुर पहुंचने पर व्यापारिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:18 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:18 AM (IST)
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा

संवाद सहयोगी, बाजपुर : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के टीम के साथ शनिवार को बाजपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी सर्वसमाज को साथ लेकर चलता है।

संस्था व्यापारियों के हितों की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रही है और रहेगी। बेवजह किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल छोटे-बड़े हर व्यापारी के साथ पूरे तन-मन से खड़ा है। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष अमृत चौरी, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह साबू, संगठन मंत्री ऋषभ सिघल, प्रचार मंत्री लक्की पंडित, जितेंद्र यादव, उस्मान अली मौजूद थे। बरहैनी व्यापार मंडल द्वारा भी स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नई सड़क चौराहे पर अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र नागर, व्यापार मंडल बरहैनी के अध्यक्ष जसवंत सिंह, संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, प्रमोद गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री भसीन, जिला अध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडेय, गौरव पांडेय, मुशर्रफ, दिलप्रीत सेठी मौजूद थे।

जासं, काशीपुर : जनपद भ्रमण के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करना और उनके हितों की रक्षा करना संगठन का नैतिक कर्तव्य है।

शनिवार को काशीपुर मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जीएसटी के संबंध में यदि कोई व्यापार कर अधिकारी किसी व्यापारी के यहां सर्वे करने पहुंचता है तो उसका विरोध किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान काशीपुर इकाई के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि यहां एमपी चौक पर फ्लाइओवर निर्माण के चलते करीब चार वर्ष से व्यापारियों का व्यापार चौपट है कितु कार्यदायी संस्था हठधर्मी पर उतारू है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने विरोध का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि जनपद भ्रमण के दौरान प्राप्त समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरहैनी, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, जसपुर, काशीपुर, पीरूमदारा व रामनगर का भ्रमण अब तक किया जा चुका है।

इस मौके पर उनके साथ संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, संयुक्त प्रभारी कुमाऊं मंडल हर्षव‌र्द्धन पांडे, प्रदेश सचिव अनिल खुलासा, प्रदेश संगठन मंत्री मुशर्रफ हुसैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी व जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, महिला जिला उपाध्यक्ष गीता चौहान, नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता आदि थे। काशीपुर इकाई से अध्यक्ष प्रभात साहनी, जतिन नरूला, अमन बाली, रोहित चावला, शोभित अग्रवाल, गरिमा शर्मा व जगमोहन सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी