कांग्रेस नेता बेहड़ का भव्य स्वागत

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ को कांग्रेस को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM (IST)
कांग्रेस नेता बेहड़ का भव्य स्वागत
कांग्रेस नेता बेहड़ का भव्य स्वागत

जासं, किच्छा : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को किच्छा, सितारगंज व नानकमत्ता पहुंचने पर बेहड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।

रविवार सुबह शिमला पिस्तौर से बेहड़ कार्यकर्ताओं के साथ नानकमत्ता के लिए रवाना हुए। लालपुर में कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। किच्छा बाईपास भी उनके स्वागत को कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। वहां से कारवां पिपलिया मोड़ पुलभट्टा पहुंचा। यहां बखपुर, नमीजाबाद व डैम क्षेत्र और फिरबरा व बरी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद कारवां नानकमत्ता के लिए रवाना हो गया। बेहड़ के साथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान लालपुर गोल्डी मुंजाल, करमजीत सिंह लक्की, हरीओम सागर, विक्रांत वर्मा, गुरदास कालड़ा आदि मौजूद थे।

सितारगंज स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेहड़ ने कहा कि जनता अगले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नव तेजपाल सिंह, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करण जंग, जिलानी अंसारी, संदीप बावा आदि मौजूद रहे। इसके बाद बेहड़ ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच कर माथा टेक गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवक सिंह ने बेहड़ को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद बेहड़ ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूर्ना के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, चेयरमैन प्रेम सिंह टूर्ना, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी