पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन स्थगित

काशीपुर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 06:50 PM (IST)
पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन स्थगित
पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन स्थगित

जागरण संवाददाता, काशीपुर : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह निर्णय 12 फरवरी को प्रस्तावित वार्ता को संज्ञान में लेते हुए किया है।

गुरुवार को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू ने बताया नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने संघ पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित करके कहा कि 17 सूत्रीय मांगों के लिए 12 फरवरी को अपराह्न 12 बजे संघ प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया है। इसके बाद संघ ने निगम प्रशासन के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए दोपहर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।

एक फरवरी से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने 17 सूत्रीय मांगों के निस्तारण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना नगर निगम प्रांगण में शुरू किया था। संघ अध्यक्ष सुरेश सौदा सुमित ने बताया कि संघ लंबे समय से निगम प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा था। इसी क्रम में बीती दो दिसंबर 2020 को 12 सूत्रीय व 13 जनवरी 2021 को पांच सूत्रीय मांग समायोजित करते हुए 17 सूत्रीय मांग पत्र नगर निगम प्रशासन को सौंपा था। साथ ही चेतावनी दी थी यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 27 जनवरी से नगर निगम प्रांगण में क्रमिक अनशन की चेतावनी दी थी। संघ द्वारा क्रमिक अनशन की चेतावनी को संज्ञान में लेते हुए सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों का निस्तारण के लिए कुछ दिन का समय मांगा था। जिसके बाद संघ ने 31 जनवरी तक के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी