महिलाओं को आत्मिनर्भर बनाने को बिना ब्याज के कर्ज देगी सरकार

स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए महिलाओं को शून्य ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। जिसका वितरण पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। शुक्रवार को सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:31 PM (IST)
महिलाओं को आत्मिनर्भर बनाने को बिना ब्याज के कर्ज देगी सरकार
महिलाओं को आत्मिनर्भर बनाने को बिना ब्याज के कर्ज देगी सरकार

संवाद सहयोगी, खटीमा: स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए महिलाओं को शून्य ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। जिसका वितरण पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। शुक्रवार को सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक की।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र रावत ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसमें कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पांच दिसंबर को महिला समूह को शून्य ब्याज दर पर एक से तीन लाख तक के ऋण का वितरण किया जाएगा। जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाना है। टीवीएस के अध्यक्ष गोपाल बोरा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से युवाओं को व्यापार, रोजगार मुहैया करवाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर हिमांशु बिष्ट, वीएल टम्टा, गौरव शर्मा, चंदर थापा, गीता बोरा, मीना कन्याल, देवेंद्र सिंह, विनोद जोशी, ईश्वर दत्त पांडेय, गोविद मेहता, विनोद जोशी आदि मौजूद थे। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना गौरव की बात

संवाद सहयोगी, खटीमा: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला में चल रहे विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण के दूसरे दिन पर नोडल अधिकारी महेंद्र प्रताप पांडे ने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाना गौरव की बात है। इन विद्यालयों में सर्वांगीण विकास एवं मानवीय मूल्यों की विभिन्न सुविधाओं को साथ शिक्षा प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। संदर्भदाता चूढ़ामणि एवं रमेश तिवारी ने खेल-खेल प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न योजनाओं पर आधारित माड्यूल का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से न्यूटन फिल्म भी दिखाई गई।

chat bot
आपका साथी