सरकार चली जनता के द्वार, ऐतिहासिक बनाएंगे साथ

किच्छा में सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को जनता के साथ साझा करने की तैयारी सरकार ने कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:26 PM (IST)
सरकार चली जनता के द्वार, ऐतिहासिक बनाएंगे साथ
सरकार चली जनता के द्वार, ऐतिहासिक बनाएंगे साथ

जागरण संवाददाता, किच्छा : सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को जनता के साथ साझा करने की तैयारी सरकार ने कर ली है। मुख्यमंत्री डिजिटली प्रदेश की सभी 70 विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने की। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी खेल मैदान में होगा।

शनिवार को चीनी मिल सभागार में विधायक राजेश शुक्ला ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। कहा उपलब्धि भरे चार वर्ष के पूर्ण होने पर आगामी 18 मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता से रूबरू होंगे। विधायक शुक्ला ने विभाग वार उपलब्धियां सूचीबद्ध करने के साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग दायित्व सौंपे। कहा किच्छा में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार, एआरटीओ आरके सिंह, चिकित्सा अधिकारी एचसी त्रिपाठी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, उप शिक्षा अधिकारी डा. गुंजन अमरोही, देवेंद्र सिंह चौहान, सुभाष चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक पुलभट्टा दीपा अधिकारी, प्रकाश विश्वकर्मा उपनिरीक्षक किच्छा, एडीओ सहकारिता बलराज सिह, खंड विकास अधिकारी रेनू बिष्ट, महेश चंद शर्मा, कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान मोहम्मद आसींम, मंडी सचिव विनोद लोहानी, चकबंदी अधिकारी किशोरी कुटियाल आदि मौजूद थे।

..........

कार्यकर्ताओं से किया मंथन

अधिकारियों से बैठक के बाद विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ तैयारियों को लेकर मंथन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों से संपर्क कर निमंत्रण देने को कहा। इस दौरान धर्मराज जायसवाल, लता सिंह, विवेक राय, भूपेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, मुकेश कोली, ज्योति जड़िया, सचिन सक्सेना मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी