अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

सितारगंज: बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही एक महिला को किच्छा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Nov 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 08 Nov 2017 03:01 AM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

सितारगंज: बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही एक महिला को किच्छा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

किच्छा रोड के ग्राम वीरेंद्रनगर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपातकालीन वाहन से महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। महिला का चेहरा कुचला हुआ था। पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए मौके से मिले झोले की तलाश की। उसमें पुलिस को मिठाई, खिलौने व नई साड़ी मिली। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस, अस्पताल स्टॉफ ने महिला के शव को ढक दिया। मृतका की शिनाख्त के लिए घटनास्थल के आसपास के ग्रामीण अंचलों में सूचना दी गई। एसएसआइ बीएस बिष्ट ने बताया कि महिला आसपास के क्षेत्र की हो सकती है। फिलहाल शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी