हाइवे पर फैला कूड़ा बना ऊर्जा निगम कर्मी की मौत का कारण

हाईवे पर फैला कूड़ा ऊर्जा निगम कर्मी की मौत का कारण बन गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:07 PM (IST)
हाइवे पर फैला कूड़ा बना ऊर्जा निगम कर्मी की मौत का कारण
हाइवे पर फैला कूड़ा बना ऊर्जा निगम कर्मी की मौत का कारण

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : हाईवे पर फैला कूड़ा ऊर्जा निगम कर्मी की मौत का कारण बन गया, जिसके कारण हाईवे भी संकरा होता जा रहा है। पुलिस भी हाईवे पर फैला कूड़ा हटाने के लिए कई बार संबंधित विभागों को पत्र लिख चुकी है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही नजर आ रहा है।

किच्छा मार्ग पर बना ट्रंचिग ग्राउंड आम जनता के लिए परेशानी का सबब तो था ही अब वह मौत का भी कारण बनने लगा है। ट्रंचिग ग्राउंड में कूड़े का ढेर अब आसमान छूने लगा है, जिसके चलते जगह न होने के कारण कूड़े का पहाड़ बनने से कूड़ा सरक कर हाईवे पर गिरता रहता है। इसके कारण हाईवे की सड़क भी ट्रंचिग ग्राउंड के किनारे गली मोहल्ले की सड़क की तरह संकरी हो गई है, जिसके किनारे भी कूड़े के साथ ही पानी भरा रहता है। वहां से लोगों को निकलना दूभर हो रहा है, लेकिन नगर निगम से लेकर एनएचएआइ को आम जनता की इस दिक्कत से कोई सरोकार नहीं है। इसका परिणाम बुधवार को ऊर्जा निगम कर्मी की मौत का कारण बन कर सामने आया। ट्रंचिग ग्राउंड के सामने फैले कूड़े के कारण ट्रक के वहां से निकलने पर सड़क पर जगह न होने के कारण पानी में स्कूटी के ब्रेक लगाने पर फिसलने के बाद ऊर्जा निगम कर्मी शैलेंद्र नेगी ट्रक की चपेट में आकर काल का ग्रास बन गया। नगर निगम ने समय रहते कूड़े को हाईवे पर फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए होते तो उर्जा निगम कर्मी की जान बच सकती थी।

.........

ट्रंचिग ग्राउंड का कूड़ा सड़क पर फैलने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कूड़ा सड़क पर गिरने के कारण यातायात प्रभावित होने पर नगर निगम को पत्र लिख कर कूड़ा सड़क पर फैलने से रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया था।

-अमित कुमार, सीओ रुद्रपुर

chat bot
आपका साथी