प्रदेश की चार चीनी मिल बंद, तीन में खरीद जारी

काशीपुर में गन्ना पेराई सत्र धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। चार मिलों ने बंद की पेराई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:05 AM (IST)
प्रदेश की चार चीनी मिल बंद, तीन में खरीद जारी
प्रदेश की चार चीनी मिल बंद, तीन में खरीद जारी

जागरण संवाददाता, काशीपुर : गन्ना पेराई सत्र धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश की सात चीनी मिलों में से चार ने पेराई बंद कर दी है जबकि तीन चीनी मिलें अब भी किसानों से गन्ना खरीद कर पेराई कर रही हैं। मिलों ने अब तक कुल बकाया 1188 करोड़ में से 631 करोड़ का भुगतान कर दिया है जबकि 557 करोड अब भी चीनी मिलों पर किसानों का बकाया है।

गन्ना पेराई सत्र 2020- 21 अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। अब तक बाजपुर चीनी मिल ने 34.43 लाख क्विटल, नादेही ने 25.63, किच्छा ने 39.23, डोईवाला ने 26.02,लिबबरहेड़ी ने 72.71, इकवालपुर ने 49.89 और लक्सर चीनी मिल ने 121.07 लाख क्विटल गन्ना किसानों से खरीद कर पेरा है। अक्टूबर 2020 से शुरू हुए पेराई सत्र के दौरान अब तक प्रदेश की सातों चीनी मिलें कुल 368.98 लाख क्विटल गन्ना खरीद चुकी हैं। गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तराखंड काशीपुर कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक सातों चीनी मिलो ने किसानों से कुल 1188.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। जिसमें से 631.37 करोड़ का भुगतान चीनी मिलों ने किसानों को कर दिया है। अब 557. 53 करोड रुपया किसानों का मिलों पर बकाया है। अब तक बाजपुर, नादेही, डोईवाला और इकबालपुर सहित चार चीनी मिल बंद हो चुकी हैं। दूसरी ओर किच्छा लिब्बरहेरी, और लक्सर सहित तीन चीनी मिलें अब भी गन्ना खरीद कर रही हैं। पेराई सुचारू होने के कारण किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है। :::::::::::::::::::::::::::::::

प्रदेश की सातों चीनी मिलों ने किसानों से कुल 1188.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। जिसमें से 631. 37 करोड का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में 557.53 करोड़ रुपये किसानों के चीनी मिलों पर बकाया है। भुगतान की प्रक्रिया संतोषजनक है। शेष बकाया भुगतान चीनी मिलें चीनी बिक्री करने के साथ ही किसानों को करतीं रहेंगी।

- ललित मोहन रयाल, गन्ना आयुक्त उत्तराखंड

chat bot
आपका साथी