फोम-गद्दे के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

जागरण संवाददाता रुद्रपुर अज्ञात कारणों के चलते मलिक कालोनी स्थित फोम-गद्दे के गोदाम में आग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 12:07 AM (IST)
फोम-गद्दे के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
फोम-गद्दे के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: अज्ञात कारणों के चलते मलिक कालोनी स्थित फोम-गद्दे के गोदाम में आग लग गई। इससे 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉट सर्किट से लगने की संभावनाएं जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक एलाइंस कॉलोनी निवासी इंद्रपाल सिंह का मलिक कालोनी में गोल्डन फैब्रिकेशन नाम से फोम-गद्दे का गोदाम है। जबकि ईश्वर कालोनी में दुकान है। रविवार को गोदाम बंद था। दोपहर तीन बजे गोदाम के भीतर से धुंआ उठने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने इंद्रपाल को मामले से अवगत कराया। जब तक इंद्रपाल गोदाम पर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस पर उन्होंने सूचना दमकल को दी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे तक दमकल के तीन वाहनों ने मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान स्वामी इंद्रपाल ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक के फोम और गद्दे समेत अन्य सामान जलकर राख हुए हैं। बताया कि आग से हुए नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही आग से हुए नुकसान की पुष्टि होगी।

इंसेट-

लोगों ने कुछ सामान बचाया

रुद्रपुर: दमकल कर्मियों के साथ ही लोग भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दमकल कर्मियों के साथ लोगों ने गोदाम के भीतर रखा सामान भी बाहर निकाला। इससे कुछ सामान दमकल ने लोगों की मदद से बचा लिया।

इंसेट-

विधायक ने मदद का दिया आश्वासन

रुद्रपुर: फोम और गददे के गोदाम में आग लगने की सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने गोदाम स्वामी इंद्रपाल से मुलाकात की और आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। विधायक ने गोदाम स्वामी को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।

इंसेट-

बड़ा हादसा होने से बचा

रुद्रपुर: मलिक कालोनी में जहां गोदाम में आग लगी उसके आसपास दुकान और मकान थे। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस पर लोगों ने तत्काल दमकल कर्मियों को सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लोगों के मुताबिक समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के भवन भी आग की चपेट में आ सकते थे, इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी