विदेश भेजने के नाम पर बाजपुर में लाखों की धोखाधड़ी, सात पर मुकदमा

बाजपुर में विदेश भेजने व व्यवसाय के लिए नागरिकता दिलाने के नाम पर लाखों रुपये धोखाधड़ी कर हड़पे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 12:42 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 12:42 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर बाजपुर में लाखों की धोखाधड़ी, सात पर मुकदमा
विदेश भेजने के नाम पर बाजपुर में लाखों की धोखाधड़ी, सात पर मुकदमा

संवाद सहयोगी, बाजपुर : विदेश भेजने व व्यवसाय के लिए नागरिकता दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एनआरआइ समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के स्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेखूपुरा निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसमें बताया कि उनकी ग्राम कनौरा बाजपुर स्थित जमीन पर उनका शेखूपुरा निवासी तहेरा भाई बलकार सिंह खेती करता था। हिसाब-किताब भी बलकार सिंह ही करता था। चेक पर वह उनके व मां के हस्ताक्षर करवा लेता था और फसल की आय बैंक के खातों में जमा करवाता था। बलकार सिंह ने खातों की गतिविधि की जानकारी रखने के लिए अपने पिता गुरदेव सिंह का मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड करवा दिया था। इतना ही नहीं, दो बैंकों की चेक बुक से बलकार सिंह समय-समय पर जरूरत अनुसार विश्वास होने के कारण हस्ताक्षर करवाकर पैसा निकाल लेता था। इसी बीच व्यावसायिक गतिविधि के लिए इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर कनौरा स्थित भूमि को कागजातों में बिना पैसा दिए कई लोगों को बेचने का पता चला। उसने कहा कि इस रकम को इंग्लैंड में दिखाकर बिजनेस में लगवाएंगे।

धोखाधड़ी का अहसास होने पर जगतार ने बलकार सिंह, बलकार की पत्‍‌नी रजविदर कौर, दलजीत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासीगण शेखूपुरा स्वार रामपुर (उप्र), करमजीत सिंह उर्फ पाल यूके निवासी बाजपुर, बलवीर राय व उसकी पत्‍‌नी किरनदीप, गुरप्रीत सिंह, निवासीगण ग्राम इकघरा बाजपुर आदि के खिलाफ शिकायत की। इसमें धोखाधड़ी से जमीन खरीद-फरोख्त करने व खातों से पैसों की निकासी करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आइपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी