चंडीगढ़, लुधियाना व पटियाला के लिए मिल रहे कम यात्री

रुद्रपुर रुद्रपुर डिपो से बसों के संचालन के बाद विभिन्न रूटों पर यात्रियों की संख्या कम दिखाई दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:28 AM (IST)
चंडीगढ़, लुधियाना व पटियाला के लिए मिल रहे कम यात्री
चंडीगढ़, लुधियाना व पटियाला के लिए मिल रहे कम यात्री

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : रुद्रपुर डिपो से बसों के संचालन के बाद विभिन्न रूटों पर यात्रियों की संख्या बेहतर मिल रही है। वहीं लुधियाना, पटियाला व चंडीगढ़ के लिए यात्री कम होने से बसों का समय पर संचालन करना कठिन हो रहा है। एआरएम का कहना है कि दशहरा व दीपावली से पहले लंबे रूट पर स्थिति सुधरने की संभावनाएं हैं।

रुद्रपुर डिपो से बरेली, हल्द्वानी, दिल्ली, टनकपुर के लिए यात्रियों की संख्या लगातार बेहतर हो रही है। दिल्ली के लिए पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं स्थानीय यात्रियों की संख्या भी लगातार बीते दिनों लुधियाना, पटियाला व चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई तीन बसों में यात्रियों की संख्या आशा के अनुरूप नहीं है। इसके पीछे समय का प्रबंधन भी है। जिसे यात्रियों की संख्या के आधार पर ही सेट किया जाएगा। फिलहाल यहां से अपराह्न 12 बजे, डेढ़ बजे और साढ़े चार बजे बस का संचालन किया जा रहा है।

एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या जैसे ही सुधरेगी, उसके अनुसार समय ठीक कर लिया जाएगा। लंबे रूट पर यात्रियों की संख्या त्योहार के नजदीक आते ही बेहतर होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी