घर, पेड़ व वाहनों को रक्षासूत्र बांधा

बाजपुर में जिला कलक्ट्रेट न्यायालय द्वारा 20 गांवों व शहरी क्षेत्र की भूमि बिक्री पर लगाई गई रोक हटाने की मांग को लेकर जारी बाजपुर बचाओ मुहिम के अंतर्गत प्रभावित परिवारों व ग्रामीणों ने घर पेड़ों अपने वाहनों आदि पर रक्षासूत्र बांधकर संपत्ति की सुरक्षा का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:47 PM (IST)
घर, पेड़ व वाहनों को रक्षासूत्र बांधा
घर, पेड़ व वाहनों को रक्षासूत्र बांधा

संवाद सहयोगी, बाजपुर : जिला कलक्ट्रेट न्यायालय द्वारा 20 गांवों व शहरी क्षेत्र की भूमि बिक्री पर लगाई रोक हटाने की मांग को लेकर जारी बाजपुर बचाओ मुहिम के अंतर्गत प्रभावित परिवारों व ग्रामीणों ने घर, पेड़ों, अपने वाहनों आदि पर रक्षासूत्र बांधकर संपत्ति की सुरक्षा का संकल्प लिया।

प्रदेश के प्रथम राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता व मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के अनुरोध पर लोगों ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर, ट्रैक्टर, पेड़ों आदि संपत्ति पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया तथा अपनी संपत्ति की सुरक्षा का संकल्प लिया। बाजवा ने कहा कि भूमि प्रकरण की वजह से लोग रक्षाबंधन का त्योहार भी उत्साह से नहीं मना सके।

..........

न्याय के देवता गोलू देव के दरबार में भी लगेगी गुहार

सरकार के आश्वासनों पर खरा न उतरने से आशंकित लोगों को न्याय हेतु मंदिर में भी प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। बाजपुर में 20 गांवों व शहरी क्षेत्र की 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों परिवारों को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा बाजवा अल्मोड़ा स्थिति न्याय के देवता के रूप में सुप्रसिद्ध गोलुदेव जी के मंदिर में भी प्रार्थना पत्र देकर हजारों परिवारों को न्याय दिलाने की गुहार लगाएंगी। पीड़ित लोगों की प्रार्थना (पाती) लेकर सुनीता टम्टा बाजवा अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गई हैं। यह जानकारी मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा द्वारा दी गई है।

chat bot
आपका साथी