रातभर भजनों के बाद विघ्नहर्ता को दी विदाई

जागरण संवाददाता, किच्छा : विघ्नहर्ता श्री गणेश के भजनों पर श्रद्धालु जम कर थिरके। आधी रात तक चले भजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:22 PM (IST)
रातभर भजनों के बाद विघ्नहर्ता को दी विदाई
रातभर भजनों के बाद विघ्नहर्ता को दी विदाई

जागरण संवाददाता, किच्छा : विघ्नहर्ता श्री गणेश के भजनों पर श्रद्धालु जम कर थिरके। आधी रात तक चले भजन कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर पहुंच श्री गणेश का गुणगान किया। लोगों ने आरती में भाग ले बप्पा का आशीर्वाद लिया। वहीं रविवार दोपहर बाद विघ्नहर्ता को गाजे बाजे के साथ विदाई देते हुए धौराडाम में विसर्जन किया। मौसम खराब होने के बाद श्रद्धालुओं के भाव में कोई कमी नहीं दिखाई दी।

वार्ड नंबर एक ट्रक यूनियन गली में गणपति विसर्जन से पूर्व लोग जमकर भजनों पर मगन होकर नाचे। महिलाओं के साथ ही पुरुषों ने भी बप्पा का गुणगान कर विश्व कल्याण की कामना की। बप्पा के गुणगान के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हर कोई विघ्नहर्ता के भजनों में पूरी तरह डूब कर आंनद ले रहा था। इससे पूर्व अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा ने गणेश महोत्सव में गणेश वंदना के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शनिवार देर रात्रि चले भजन कीर्तन में जहां लोग मगन रहे। वहीं रविवार दोपहर बाद विघ्नहर्ता को गाजे बाजे के साथ विदाई दी गई। इस दौरान प्रवीण सेन ,मनोज यादव, अमन ¨सह विर्क, कुलदीप ¨सह, अमित कश्यप, नानक चंद कश्यप, गौतम मौर्य, सुरेश गुप्ता, गीता कश्यप, रितेश कुशवाहा सूरजपाल सागर विवेक श्रीवास्तव, आराध्य मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी