पेट्रोल व रसोई गैस के मूल्य वृद्धि पर जताया आक्रोश

रुद्रपुर में पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते मूल्य के खिलाफ सर्वजन स्वराज पार्टी के पदाधिकारियों के इंदिरा चौक पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के पुतले फूंकने की रणनीति प्रशासन ने फेल कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:14 PM (IST)
पेट्रोल व रसोई गैस के मूल्य वृद्धि पर जताया आक्रोश
पेट्रोल व रसोई गैस के मूल्य वृद्धि पर जताया आक्रोश

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते मूल्य के खिलाफ सर्वजन स्वराज पार्टी के पदाधिकारियों के इंदिरा चौक पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के पुतले फूंकने की रणनीति प्रशासन ने फेल कर दी। ऐन वक्त पर पुलिस प्रशासन ने पुतला फूंकने को लेकर रोक लगा दी और सख्ती के साथ ऐसा न करने की चेतावनी दी। इस पर पदाधिकारियों ने सांकेतिक तौर पर कार्यकर्ताओं के साथ गल्ला मंडी से इंदिरा चौक तक प्रदर्शन कर पद यात्रा निकाली।

सर्वजन स्वराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले स्थिति मजबूत करने को संगठन मजबूती पर जोर दे रही है। इसमें जिला प्रभारी राजकमल, महानगर प्रभारी विनय कुमार दुबे सहित पदाधिकारियों ने पेट्रोल व रसोई गैस में लगातार मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंकने की तैयारी की गई थी। दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन ने पुतला फूंकने से मना कर दिया। इस पर कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में तय किया गया कि गल्ला मंडी में सांकेतिक तौर पर संक्षिप्त सभा को संबोधित करने के बाद शहर में पदाधिकारियों ने हाथों में पेट्रोल व रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारी गल्ला मंडी से गांधी पार्क होते हुए इंदिरा चौक पर पद यात्रा लेकर पहुंचे। इस मौके पर पार्टी के सहप्रभारी ऋषिपाल, महानगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, सचिव संतोष कुमार, महासचिव आकाश दिवाकर, मुकेश, इस्लाम नवी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी