तराई किसान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार

गदरपुर में तराई किसान संगठन की गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरुवार को हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:19 PM (IST)
तराई किसान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार
तराई किसान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार

संसू, गदरपुर : तराई किसान संगठन की गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरुवार को हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सलविदर सिंह कलसी ने कहा कि अगर किसान हैं तो व्यापारी हैं। तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। बैठक की अगुवाई कर रहे तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि अगर विपक्षी दलों ने किसानों की समस्याओं को नहीं उठाया तो उन्हें भी भाजपा की तरह किसानों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। युवा किसानों की एक टीम तैयार की जा रही है जो किसान विरोधी भाजपा के मंत्रियों और विधायकों को ग्रामीण क्षेत्रों में घुसने नहीं देगी और उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा। संगठन टोल प्लाजा को भी किसानों के साथ ही आम लोगों के लिए खोलने के लिए आंदोलन शुरू करेगा। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने की किसान संगठन के कलसी ने स्वदेश कुमार डंग को प्रदेश उपाध्यक्ष, रक्षपाल सिंह रंधावा को जिला महामंत्री, सरबजीत सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, रंजीत सिंह को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह को ब्लॉक उपसचिव, हरपाल सिंह चीमा को ब्लॉक युवा अध्यक्ष, सुरजीत सिंह बेदी व सुखचैन सिंह को युवा ब्लॉक उपसचिव, पलविदर सिंह को युवा ब्लॉक संगठन मंत्री, सुरजीत सिंह को ग्राम सभा रोशनपुर का अध्यक्ष, रूप चंद कंबोज को ग्राम सभा ढीमरखेड़ा का सचिव, सविदर सिंह को ग्राम सभा फतेहगंज का अध्यक्ष, गुरजीत सिंह को ग्राम सभा खेमपुर का अध्यक्ष एवं सुखविदर सिंह बठला, महेंद्र सिंह व विक्रम सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर तराई किसान संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गौराया, संजय चौधरी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरविदर सिंह विर्क, इंद्र पाल सिंह संधू, रविन्द्र सिंह, त्रिलोक सिंह मक्कड़, विशू मक्कड़ गुरबाज सिंह विर्क, जितेंद्र डंग, रोहित पोपली, रोबिन हंस, अनमोल भुड्डी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी