संघर्ष में सबका मिला साथ

रुद्रपुर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय विचार गोष्ठी सोमवार को नगर निगम सभागार में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:38 PM (IST)
संघर्ष में सबका मिला साथ
संघर्ष में सबका मिला साथ

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय विचार गोष्ठी सोमवार को नगर निगम सभागार में हुई। गोष्ठी में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह के साथ संस्थापक बांकेलाल बिहारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की।

इस मौके पर मसीह ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की तरफ से मिलकर कार्य करने को लेकर प्रस्ताव मिला है। अब तक संगठन की तरफ से सफाई कर्मचारियों के मानदेय, नियमितीकरण की लड़ाई को लेकर जो भी सड़क से लेकर शासन तक संघर्ष किया गया, वह गर्व की बात है। इसमें संगठन के हर पदाधिकारी व सफाई कर्मचारी का सहयोग मिला है। इसी से निकाय, नगर पालिका व दूसरे नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे संगठन जो कि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हैं। संघ भी यदि संयुक्त मोर्चा में शामिल हो जाए तो ताकत और बढ़ जाएगी। इसके बाद शासन व विभाग पर सफाई कर्मचारी के हितों के लिए और दबाव बनाया जा सकेगा। 26 सितंबर से शुरू होने वाले आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मसीह ने राज्य को पूरी तरह ठेका सफाई से मुक्त करने के अपनी मांग दोहराई। मानदेय बढ़ाए जाने व स्वच्छता समिति में शामिल सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर चर्चा की गई। वहीं मानदेय बढ़ाए जाने की मांग दोहराई गई। गोष्ठी में जिला शाखा अध्यक्ष मुकेश राजौरिया, सोनू मुल्तानी, रवि चिडालिया, दिनेश, जीतेंद्र देवांतक, राजपाल पवार सहित बड़ी संख्या में हरिद्धार, बागेश्वर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, काशीपुर व पिथौरागढ़ से आए संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी