पुलिस प्रशासन के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

रुद्रपुर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट निर्धारित करने से ई-रिक्शा चालक आक्रोशित हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 11:46 PM (IST)
पुलिस प्रशासन के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
पुलिस प्रशासन के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट निर्धारित करने से ई-रिक्शा चालक आक्रोशित हो गए। उन्होंने मोदी मैदान में पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। साथ ही रूट निर्धारण के नाम पर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

यातायात पुलिस ने इंदिरा चौक से किच्छा, डिग्री कालेज, गल्ला मंडी, बाजार जाने, डीडी चौक से खेड़ा, बाजार जैसे मांगों के लिए ई-रिक्शा के रुट तय किए गए हैं। इससे खफा रिक्शा चालकों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि रुट निर्धारण से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां की सवारी मिलती थी, वहां छोड़ आते थे। अब तो ऐसा मार्ग दिया गया है कि सवारी मिल नहीं रही है। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। धरना स्थल पर पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनकी समस्याओं को सुना। विधायक से समस्याओं के निराकरण की मांग की। विधायक ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

चीनी मिल श्रमिकों का आंदोलन जारी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : सहकारी चीनी मिल में फिटमेंट प्रक्रिया शुरु करने आदि मांगों को लेकर श्रमिकों का मिल गेट पर गुरुवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना देने वालों में ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गेंदराज, अभय प्रकाश, गुरमीत सिंह सीटू, नरेंद्र शर्मा, नगेंद्र सिंह, स्नेह विकास, मक्खन सिंह, दौलत सिंह, अमला प्रसाद यादव, उग्रसेन, करन सिंह, उदेश जोर सिंह, मान सिंह, जीवन सिंह, कुलदीप सिंह, जैकब पाल आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी