शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रुद्रपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दी पंतनगर के प्रधानाध्यापक बाबू मजूमदार अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर होने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:24 PM (IST)
शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जासं, रुद्रपुर : राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दी पंतनगर के प्रधानाध्यापक बाबू मजूमदार अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर होने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। मजूमदार ने अब तक पांच हजार से अधिक फलदार आम, अमरूद, लीची व छायादार पौधे नीम, पीपल, बरगद, अशोक सहित अन्य पौधे लगाए हैं। इनमें एक तिहाई भाग पौधे ही नष्ट हुए जबकि 70 फीसद से अधिक पौधे अब फल देने लगे हैं, छायादार हो चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 50 हजार पौधे लगाने व बांटने का लक्ष्य रखा है। लोगों को बुके की जगह पौधा उपहार स्वरूप देने की अपील कर रहे हैं। इस बार करीब 200 लोगों को पौधा उपहार में दिया है। उन्होंने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपें। जिला न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

जासं, रुद्रपुर : ईद-उल-अजहा पर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने जिला जजी परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। इसलिए लोग पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करें। जिला बार एसोसिएशन की ओर से 16 जुलाई से पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने कहा कि नीम, आंवला, हरण, बहेड़ा, बरगद आदि पौधे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर सचिव नरेश रस्तोगी, शिव कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष सिद्दनाथ मिश्रा, सुधीर सिंह, ऑडिटर इंद्रजीत सिंह बिट्टा, सदस्य कार्यकारिणी दिनेश गुप्ता, लेखा परीक्षा राजीव कुमार शर्मा, सेंट्रल नाजिर आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी