विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने मनाया स्थापना दिवस

संसू, गदरपुर : उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन इंटक का आठवां स्थापना दिवस कंबोज धर्मशाल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:44 PM (IST)
विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने मनाया स्थापना दिवस
विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने मनाया स्थापना दिवस

संसू, गदरपुर : उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन इंटक का आठवां स्थापना दिवस कंबोज धर्मशाला गदरपुर में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र विशाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कवि एवं प्रदेश महामंत्री मनोज पंत की मौजूदगी में केक काटा गया।

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र विशाल ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विद्युत विभाग के तीनों निगमों उपाकालि, पिटकुल, उज्ज्वल में कार्योजित कार्मिकों के संघर्ष की लड़ाई लड़ रहा है, जिसकी स्थापना 26.9.2011 को हुई थी। प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने बताया कि संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए प्रदेश सरकार, ऊर्जा निगम के प्रबंधन एवं विभिन्न न्यायालयों में लगातार वाद एवं संवाद कर रहा है, जिसमें संगठन को सफलता भी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में संगठन का वाद लंबित है जिसमें संगठन को उम्मीद है कि फैसला कर्मचारियों के पक्ष में आएगा। इस मौके पर तरुण हालदार, कंचन जोशी, नरेंद्र बुधलाकोटी, नईम अहमद, रवि बिष्ट, अमित बहुगुणा, अंकित सैनी, राजीव कश्यप, दीन दयाल बुढौला, नितिन धीमान, राजेश भगत, दिनेश रावत, स्वदेश विदवान, एसपी डोभाल, सतेंद्र कुमार, मनोज नौटियाल, बीएस खंडूरी, मनोज वर्मा, सुरेश यादव, शैलेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी