बंद घर से आठ तोला सोना और नकदी ले उड़े चोर

जागरण संवाददाता, सितारगंज: चोरों ने बंद घर में घुसकर अलमारी तोड़ आठ तोला सोने के जे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:13 AM (IST)
बंद घर से आठ तोला सोना और नकदी ले उड़े चोर
बंद घर से आठ तोला सोना और नकदी ले उड़े चोर

जागरण संवाददाता, सितारगंज: चोरों ने बंद घर में घुसकर अलमारी तोड़ आठ तोला सोने के जेवरात और पचास हजार की नकदी चुरा ली। शुक्रवार की सुबह मकान स्वामी को चोरी का पता चल सका। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी है।

इस्लामनगर के वार्ड चार निवासी मोहम्मद असलम कुरैशी पुत्र साबिर की ससुराल बगल के ही वार्ड में है। ससुराल में साले का विवाह होने के कारण उसकी पत्नी, बच्चे गए हुए थे। शुक्रवार को विवाह की रस्म को लेकर असलम भी ससुराल चला गया। उसने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। चोरों ने परिवार की गैर मौजूदगी भांपते हुए मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद चोरों ने भीतर प्रवेश किया। इसके बाद चोर कमरे में घुसे जहां उन्होंने अलमारी के दरवाजे उखाड़ दिए। डबल बेड, स्टोर रूम को खंगाल दिया। चोर आठ तोले सोना, पचास हजार की नकदी साथ ले गए। असलम ने बताया कि साले के विवाह के लिए उसकी पत्नी ने सामान खरीदा था। जो चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसआइ शंकर रावत ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी