सरकार को रावण बता फूंका पुतला

बाजपुर में 20 गांवों की भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक नहीं हटाने पर लोगों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:10 AM (IST)
सरकार को रावण बता फूंका पुतला
सरकार को रावण बता फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, बाजपुर : कलक्ट्रेट न्यायालय द्वारा फरवरी माह में 20 गांवों व शहरी क्षेत्र की करीब 5838 एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक हटाने की मांग पूरी न होने पर लोगों में आक्रोश है। बाजपुर बचाओ मुहिम के 147वें दिन दशहरे पर लोगों ने रावण के रूप में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक डाला।

नगर क्षेत्र में रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। मुहिम के संयोजक कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाजपुर के 20 गांवों की भूमि हड़पने की साजिश रची है। सरकार भी अहंकारी रावण की भांति ही कार्य कर रही है। लोग त्योहार के मौके पर भी सरकार की कार्यशैली के चलते हताश हैं। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के विस अध्यक्ष बब्बू सैफी, साबिर हुसैन, सौरव नेगी, प्रिस दास, पूरन सिंह, अरुण भारती, संजीव कुमार, शेर सिंह, रवि बरुआ, करन सिंह, रोहित सिंह, राजेश कुमार, बब्बन, सन्नी, हरप्रीत सिंह, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी