पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

किच्छा के रामेश्वरपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में छह लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:49 PM (IST)
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

जासं, किच्छा : रामेश्वरपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामेश्वपुर निवासी महेंद्र व जयंत के परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर 24 फरवरी की देर रात विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए थे। घायलों में एक पक्ष के महेंद्र, अशोक, राजू व दूसरे पक्ष के संदीप, बंटी, विवेक शामिल हैं। पुलिस ने एक पक्ष के महेंद्र, राजू, अशोक पुत्रगण नंदलाल, संजीवन पुत्र चंदन, अमित पुत्र रमेश, नंदलाल, चंदन निवासी ग्राम रामेश्वरपुर व आठ दस अन्य तथा दूसरे पक्ष के संदीप निवासी सहजनी किच्छा, जयंत निवासी ग्राम रामेश्वरपुर व पवन वर्मा, अंकित तिवारी, शिवम, बंटी, अंकित निवासी सहजनी किच्छा व तीन चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपित गिरफ्तार

संस, खटीमा : चार दिन पूर्व गौटिया में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

वार्ड नंबर छह निवासी हाजी मोहम्मद उस्मान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने कहा कि चार दिन पूर्व उसका भाई मो. इस्लाम कुनाल काम्प्लेक्स के पीछे गत्ता खरीद रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। शिकायत करने जब भाई पुलिस चौकी जा रहा था तभी आश्रम पद्यति स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ले के मो. सैफ अली उर्फ लक्की एवं मो. जकी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी