हर मोर्च पर विफल साबित हुई डबल इंजन की सरकार

खटीमा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रत्येक मुद्दे पर विफल साबित हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 12:03 AM (IST)
हर मोर्च पर विफल साबित हुई डबल इंजन की सरकार
हर मोर्च पर विफल साबित हुई डबल इंजन की सरकार

संवाद सहयोगी, खटीमा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रत्येक मुद्दे पर विफल साबित हुई है। इसका प्रमाण मुख्यमंत्री बदला जाना है। किसानों की आय दोगुनी करने वाली भाजपा उनकी सुध नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा उसे चुनावों में भुगतना होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गाबा गुरुवार को यहां पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन में गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से तमाम वादे किए थे जो धरातल पर नहीं उतर सके। किसान चार माह से बार्डर पर बैठे हुए हैं, उनकी कोई सुध लेने वाला भी नहीं है। सरकार गूंगी, बहरी होकर सत्ता के घंमड में चूर है। नगर में पार्टी की 23 मार्च को निकली रैली में उमड़ी भीड़ से यह साबित हो गया है, कि भाजपा की विदाई का समय आ गया है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से मिशन-2022 की तैयारियों में जुटे जाएं।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने कहा कि राज्य में सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किए। जो कार्य हुए भी वह कांग्रेस के शासन में स्वीकृत थे। भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर अपनी नाकामी को छुपाना चाहती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष राजू जुनेजा, रवीश भटनागर,अशोक बत्रा, प्रवीन सिंह बिष्ट, संदीप चीमा, सौरभ चिलानी, राशिद अंसारी, नासिर खान, प्रदीप कुमार, अराफात अंसारी, नरेंद्र आर्य, मो.ताहिर, नवीन टम्टा, साधु सिंह नामधारी, राजू सोनकर, शाहवेज बाबा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी