सफाई के बाद कचरे में न डालें देव मूर्ति-कलेंडर

काशीपुर में धर्मयात्रा महासंघ महानगर की नगर इकाई दीपावली पर विशेष अभियान चला रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
सफाई के बाद कचरे में न डालें देव मूर्ति-कलेंडर
सफाई के बाद कचरे में न डालें देव मूर्ति-कलेंडर

जासं, काशीपुर: धर्मयात्रा महासंघ महानगर की नगर इकाई दीपावली पर विशेष अभियान चला रही है। शनिवार को महासंघ की बैठक हुई। अभियान में के तहत लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि दीपावली पर साफ-सफाई और रंगरोगन के दौरान धार्मिक कलेंडर या देवों की मूर्ति कचरे में न फेंके। ऐसा कर भूल कर भी पाप के भागी न बनें। धाíमक चित्रों या मूíतयों को हटाने के बाद किसी साफ सुथरे स्थान पर दो-ढाई फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दबा दें या अग्नि को समर्पित करें। यही सावधानी भगवान की मूíत के ऊपर चढ़ाये फूल पत्ती, धूप-अगरबत्ती, पुराने वस्त्र या अन्य किसी भी प्रकार से खंडित प्रतिमा आदि के सम्बन्ध में भी बरतनी चाहिए। इसी अवसर पर सभी हिन्दू धर्माबलम्बी बन्धुओं से यह भी आग्रह किया गया कि दीपावली पर ईष्ट मित्रों को शुभकामना भेजते समय किसी प्रकार का धाíमक चित्र न छपवाएं। बैठक की अध्यक्षता महानगर इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय ने की तथा संचालन मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। बैठक में उपरोक्त विषय पर सर्व डा महेश चन्द्र अग्निहोत्री, क्षितिज अग्रवाल, विपिन अग्रवाल एडवोकेट, एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार चिकारा एवं राजीव जायसवाल आदि ने अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी