पाíकंग को लेकर निगम अधिकारियों से विवाद

काशीपुर नगर निगम परिसर में बनी पाíकंग में स्थानीय लोगों के वाहन पार्क न करने के फरमान से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:25 PM (IST)
पाíकंग को लेकर निगम अधिकारियों से विवाद
पाíकंग को लेकर निगम अधिकारियों से विवाद

जासं, काशीपुर : नगर निगम परिसर में बनी पाíकंग में स्थानीय लोगों के वाहन पार्क न करने के फरमान से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों का घेराव किया और आदेश रद करने की मांग की। इस दौरान पाíकंग समस्या को लेकर व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई।

एक सप्ताह से पहले नगर निगम की ओर से परिसर में बनाई गई पाíकंग में बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन को पार्क न करने का फरमान जारी कर पाíकंग स्थल पर ताला लटका दिया गया। रविवार को नगर निगम मार्केट के व्यापारियों को जब इसकी भनक लगी तो व्यापारी अपने वाहनों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और पाíकंग में वाहन पार्क करने की अनुमति की मांग करने लगे। इस दौरान व्यापारियों की पाíकंग समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारियों का कहना था कि विगत कई वर्षों से वह नगर निगम मार्केट में अपना कारोबार करते आ रहे हैं और अपने-अपने वाहन नगर निगम परिसर में बने पाíकंग स्थल पर पार्के करते हैं, लेकिन अचानक नगर निगम की ओर से उक्त पाíकंग स्थल के गेट पर ताला जड़ दिया गया है। इससे यहां के व्यापारियों को वाहन पार्क करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से काशीपुर में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों को भी वाहन पार्किंग के लिए भटकना पड़ रहा है। पहले से ही मंदी की मार से जूझ रहे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है।

इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर निगम के पार्षद एवं व्यापारी राजकुमार सेठी ने इस मामले को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट तथा नगर निगम की एमएनए आकांक्षा वर्मा से फोन पर बातचीत की। बाद में व्यापारियों की समस्या को देखते हुए आखिरकार नगर निगम अधिकारियों ने उनके वाहन पाíकंग स्थल पर पार्क करने की सहमति जता दी। इससे समस्या का समाधान हो गया।

chat bot
आपका साथी