बारदाना न मिलने पर जताई नाराजगी

बाजपुर में गुरुवार को दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने विधानसभा बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में सहकाितर समिति प्रथम द्वारा स्थापित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:01 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:01 AM (IST)
बारदाना न मिलने पर जताई नाराजगी
बारदाना न मिलने पर जताई नाराजगी

संस, बाजपुर : गुरुवार को दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने विधानसभा बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में सहकारिता समिति प्रथम द्वारा स्थापित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। समिति सचिव फूल सिंह चौहान ने बताया कि एक अक्टूबर से संचालित धान क्रय केंद्र पर गुरुवार तक 6644.60 क्विटल धान का क्रय किया जा चुका है। साथ ही अब तक किसान बंधुओं को सुल्तानपुर पट्टी धन क्रय केंद्र से 10 लाख रुपये का भुगतान भी दिया जा चुका है। वहीं निरीक्षण के दौरान मौके पर बारदाना की उपलब्धता नहीं होने व इस बाबत पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने नाराजगी जाहिर की गई।

chat bot
आपका साथी