माता की चौकी पर उमड़े श्रद्धालु

श्री भैरव अष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य पर चैती मंदिर परिसर में आयोजित माता की चौकी पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जिन्होंने मां भगवती से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गायकों ने मां के भजन प्रस्तुत किये।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:18 PM (IST)
माता की चौकी पर उमड़े श्रद्धालु
माता की चौकी पर उमड़े श्रद्धालु

जासं, काशीपुर: श्री भैरव अष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य पर चैती मंदिर परिसर में आयोजित माता की चौकी पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जिन्होंने मां भगवती से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गायकों ने मां के भजन प्रस्तुत किये। उत्सव में आशीष अरोरा बॉबी के साथ उमेश जोशी एडवोकेट, जयसिंह गौतम, मोहित चौधरी, जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, मंसूरअली मंसूरी, विपिन राजा आदि मौजूद रहे। वसुधैव कुटुंबकम का भाव जगाना निरंकारी मिशन का ध्येय

संवाद सहयोगी, खटीमा: 74वां निरंकारी संत समागम विधिवत रूप से शुरू हो गया है। वर्चुअल माध्यम से हो रहे समागम के पहले दिन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि सर्वधर्म समभाव एवं वसुदेव कुटुंबकम की भावना को आम लोगों में जगाना ही मिशन का उद्देश्य है।

समागम में प्रवचन करते हुए सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि इस बार के वाíषक निरंकारी संत समागम का शीर्षक विश्वास, भक्ति और आनंद है। वैश्विक स्तर पर बंधुत्व एवं प्रेम की भावना विकसित करने के लिए संत निरंकारी मिशन लगातार प्रयासरत है। यह भाव आम व्यक्ति में भी जागृत हो, इसके लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं। विश्व को जाति, धर्म, वर्ण, वर्ग, भाषा और विभिन्नताओं से भरी सोच से ऊपर उठाकर अनेकता में एकता का बोध होना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया गया कि 29 नवंबर तक चलने वाले समागम का सीधा प्रसारण धाíमक टीवी चैनल शिवम निरंकारी पर शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह करनावल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी