सेवा बहाली को पर्यावरण मित्रों का प्रदर्शन

वेतन एवं सेवा बहाली की मांग को लेकर पर्यावरण मित्रों ने 16वें दिन भी आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 06:18 AM (IST)
सेवा बहाली को पर्यावरण मित्रों का प्रदर्शन
सेवा बहाली को पर्यावरण मित्रों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, खटीमा: वेतन एवं सेवा बहाली की मांग को लेकर पर्यावरण मित्रों ने 16वें दिन भी आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में पालिका कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही मांगों का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने मंगलवार को पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि पालिकाध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों को बिना वेतन दिए बाहर करने का फरमान जारी कर दिया। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है तो वह बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, ग्रेस देवी, विजय कुमार, सुभाष कुमार, बुद्धसेन, रघुवीर, राजकुमार, राजीव कुमार,अनिल कुमार माया, शीतल आदि थे।

chat bot
आपका साथी