भाजपा के शिविर में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल शिविर का गुरुवार को स्थानीय अग्रवाल सभा में शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:58 PM (IST)
भाजपा के शिविर में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
भाजपा के शिविर में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

जासं, काशीपुर: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल शिविर का गुरुवार को स्थानीय अग्रवाल सभा में शुभारंभ हो गया। पूर्व काबीना मंत्री गोविद सिंह बिष्ट, स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मंडल प्रशिक्षण शिविर के पालक डा. गिरीश तिवारी ने बताया शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया जाएगा। पहले दिन लोकतंत्र सेनानी महेश चंद्र अग्रवाल को पहले सत्र में सम्मानित किया गया। वहीं दूसरे सत्र में सुशील कुमार व अंतिम सत्र में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चमन लाल को सम्मानित किया गया। शिविर में रोजाना चार सत्र होंगे। समापन शुक्रवरा को प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकतंत्र सेनानी महेश चंद्र अग्रवाल, बलराज पासी ने विचार रखे। मुख्य वक्ता दिनेश भाटिया, गोविद सिंह बिष्ट, हरभजन सिंह चीमा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, रीति नागर, मोहन बिष्ट, गुरविदर सिंह चंडोक, अनीता कंबोज, रवि पाल, रजत सिद्धू, मनोज बाली, राजकुमार सेठी राजेंद्र सैनी आकाश गर्ग, वैशाली गुप्ता, मंजू यादव बाल कृष्ण रस्तोगी, नवीन प्रजापति, जगत बिष्ट, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, ऋषिपाल चौधरी, अभिषेक गोयल, पायल अग्रवाल, पूजा मित्तल,मोनू चोधरी, योगेश सैनी, संतोष कुमारी, योगेश जोशी, मो फारुख, ओम प्रकाश बिश्नोई, विपिन अरोरा, ब्रजेश सैनी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी