फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, पति पर था दूसरी शादी का शक

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थियों में गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला को पति पर दूसरी शादी का शक था।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 03:23 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 03:23 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, पति पर था दूसरी शादी का शक
फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, पति पर था दूसरी शादी का शक

रुद्रपुर, [जेएनएन]: रुद्रपुर में एक गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। महिला को शक था कि उसके पति ने दूसरी शादी की हुर्इ है। फिलहाल, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। 

दरअसल, संगीता(26 वर्ष) की शादी ट्रांजिट कैंप निवासी विवेक राय से करीब पांच साल पहले हुर्इ थी। विवेक सिडकुल औद्योगिक आस्थान स्थित एक फैक्ट्री की पेंट शॉप में काम करता था। उनका साढ़े तीन साल का एक बेटा भी है और संगीता सात माह की गर्भवती थी। संगीता को शक था कि उसके पति ने छिपकर दूसरी शादी कर ली है। 

हर रोज की तरह जब विवेक मंगलवार शाम को वापस आया तो उसका संगीता से विवाद हो गया। उसके बाद दोनों सो गए। आधी रात जब विवेक की नींद खुली तो संगीत कमरे से गायब थी। उसने बाहर जाकर देखा तो उसका कुछ पता नहीं चला। तभी अचानक उसकी नजर पूजा घर में पड़ी तो अंदर का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए।

संगीता छत पर लगे पाइप के सहारे फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर संगीता के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने संगीता की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के आगे कूदा युवक, लाइव सुसाइड देख कांप उठी लोगों की रूह

यह भी पढ़ें: युंका नेता ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले दोस्त को भेजा मैसेज

यह भी पढ़ें: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिनों से था तनाव में 

chat bot
आपका साथी