श्रीपुर बिछवा जंगल में वृद्ध का मिला शव

किलपुरा रेंज के श्रीपुर बिछवा जंगल में एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:34 PM (IST)
श्रीपुर बिछवा जंगल में वृद्ध का मिला शव
श्रीपुर बिछवा जंगल में वृद्ध का मिला शव

संवाद सहयोगी, खटीमा : किलपुरा रेंज के श्रीपुर बिछवा जंगल में एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह जंगल में लकड़ी बीनने गया था। शरीर के जख्म देखकर वन विभाग का अनुमान है कि वृद्ध को हाथी ने पटककर मारा होगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।

श्रीपुर बिछुवा गोठ निवासी 65 वर्षीय उमेद सिंह बोरा शुक्रवार को जलौनी लकड़ी लेने के लिए किलपुरा के जंगल गए हुए थे। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार को ग्रामीणों ने वन कर्मियों के साथ जंगल में खोजबीन की तो वह जंगल में एक पेड़ के नीचे मृत पड़े मिले। रेंजर लव नक्षत्र शाह के मुताबिक जिस स्थान पर वृद्घ का शव मिला। उसके आसपास हाथी के पैरों के निशान मिले हैं। शव के पीठ पर लाल जख्म के निशान हैं। इससे प्रतीत होता है कि उनकी मौत हाथी के हमले में हुई होगी। गांव के पूर्व प्रधान रमेश महर ने बताया कि मृतक का एक बेटा है, जो वर्तमान समय में चंडीगढ़ नौकरी कर रहा है। परिवार में उसके बहू व नाती-पोते हैं। घटना की सूचना उनके बेटे को भी दे दी गई है। एसएसआइ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वन विभाग की सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। इधर, सूचना पर एसडीओ शिवराज चंद ने घटना की जानकारी ली है।

chat bot
आपका साथी