साइबर ठगों ने आठ लोगों को लगाया लाखों का चूना

रुद्रपुर में साइबर ठगों ने ऊधम सिंह नगर के आठ लोगों को निशाना बना लाखों को निशाना बना लाखों का चूना लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:56 PM (IST)
साइबर ठगों ने आठ लोगों को लगाया लाखों का चूना
साइबर ठगों ने आठ लोगों को लगाया लाखों का चूना

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : साइबर ठगों ने ऊधम सिंह नगर के आठ लोगों को निशाना बना लाखों का चूना लगा दिया। साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किच्छा निवासी व्यक्ति को रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी कर्मी बन कर प्रीमियम जमा करने के नाम पर 99 हजार रुपये ठग लिए। रुद्रपुर निवासी व्यक्ति से फ्लिपकार्ट कंपनी से ऑनलाइन जूतों का आर्डर दिया। बाद में आर्डर निरस्त करने के नाम पर गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ले फोन करने पर वह नंबर जालसाजों का निकला उनके झांसे में आकर एनी डेस्क एप डाउनलोड कर बैंक डिटेल दे दी, लेकिन पैसा खाते में आने के स्थान पर उसके खाते से एक लाख पंद्रह हजार चार सौ रुपये साफ हो गए। रुद्रपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति से फोन पे वॉलेट का अधिकारी बन कर गिफ्ट वाउचर का झांसा देकर एनी डेस्क एप पर खाते की डिटेल देने पर खाते से 65 हजार 179 रुपये साफ हो गए। एक अन्य मामले में वोडाफोन-आइडिया कस्टमर केयर अधिकारी बन कर एक लाख सैतीस हजार का चूना लगा दिया। रुद्रपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति से ओएलएक्स पर एक्टिवा बेचने के नाम पर 90 हजार का चूना लगा दिया। सितारगंज निवासी एक व्यक्ति से फेसबुक पर 20 लाख रुपये के लोन संबंधित विज्ञापन देखकर संपर्क करने पर 56 हजार 658 रुपये का चूना लगा दिया। किच्छा निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुंबई में खुलवाए ऑनलाइन बैंक खाते को हैक कर एक लाख साठ हजार रुपये का चूना लगा दिया। रुद्रपुर निवासी व्यक्ति के मामले में फोन पर अपने आपको रिश्तेदार बता कर विश्वास में लेकर 75 हजार रुपये का चूना लगा दिया। दर्ज किए गए मुकदमें संबंधित थाने को जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी