जैन ग्लोबल स्कूल में दिखा देश भक्ति का जुनून

जागरण संवाददाता, किच्छा : जैन ग्लोबल स्कूल में देशभक्ति की बयार बहीं तो हर कोई रंग में रं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM (IST)
जैन ग्लोबल स्कूल में दिखा देश भक्ति का जुनून
जैन ग्लोबल स्कूल में दिखा देश भक्ति का जुनून

जागरण संवाददाता, किच्छा : जैन ग्लोबल स्कूल में देशभक्ति की बयार बहीं तो हर कोई रंग में रंग गया। देशभक्ति गीत पर बच्चों ने समां बांध देशभक्ति का जज्बा हर व्यक्ति के दिल में पैदा कर दिया। विधायक राजेश शुक्ला ने नौनिहालों के प्रयास की सहराना करते हुए कहा देशभक्ति की ज्वाला हर भारतीय के दिल में जगनी चाहिए। देश से ही हमारी पहचान है और सीमाओं पर हमारे सैनिक है तभी हम सुरक्षित भी है।

जैन ग्लोबल स्कूल में सांस्कृतिक समारेाह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। नौनिहालों ने जहां संदेशप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा वहीं देशभक्ति से प्रेरित गीतों के माध्यम से लोगों को देश के साथ आत्मियता रखने का भी संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमसी उनियाल ने विद्यालय द्वारा बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही सोचने समझने की शक्ति पैदा करने के लिए विशेष प्रयास की जानकारी दी। कहा स्कूल ही बच्चों के मस्तिष्क को विकसित कर सोच को सकारात्मक दिशा दे सकता है। स्कूल प्रबंध समिति के पुष्कर राज जैन, रामनिवास जैन ने विधायक राजेश शुक्ला व समाजसेवी कालूराम यादव, हनुमान प्रसाद गोयल को शॉल ओढ़ कर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, हरेंद्र मान, गुरमीत वाही, अभय कुमार राम बाबू, महेंद्र गोयल, संजीव कुमार ¨सह, पुष्कर रौतेला, अमित मेहंदीरत्ता, सुनील कुमार ¨सह, प्रमोद ठुकराल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी